फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven-month-old baby dies in assault

मारपीट में सात माह के गर्भस्थ शिशु की मौत

Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven-month-old baby dies in assault
राजेपुर। बच्चों के विवाद में जेठ-जेठानी और उनके दो पुत्रों ने सात माह की गर्भवती को लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। गर्भवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का गर्भपात होने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने जेठ-जेठानी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी वीरपाल की पत्नी ज्योति सात माह की गर्भवती थी। उसकी छह वर्ष की बेटी पिंकी शनिवार शाम दरवाजे पर खेल रही थी। जेठ सोनेलाल का 12 वर्षीय बेटा लालू भी वहां खेल रहा था। पिंकी व लालू में खेल-खेल में विवाद हो गया।
विज्ञापन

लालू ने पिंकी के साथ मारपीट कर दी। पिंकी ने मां ज्योति को बताया। ज्योति ने जेठ सोनेलाल से उलाहना दिया। इस पर जेठ सोनेलाल और जेठानी रामरती गाली गलौज करने लगे। शोर सुनकर उनके पुत्र संदीप व राजीव भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती ज्योति के गाली गलौज का विरोध करने पर चारों ने लात घूसों से पीट दिया। इससे ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। पति वीरपाल ज्योति को सीएससी लेकर गए। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में ज्योति का गर्भपात हो गया।

उसको सात माह का मृत बच्चा हुुआ। वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने भाई सोनेलाल, भाभी रामरती, भतीजे संदीप, राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोरुटमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों के मुताबिक मारपीट में गर्भस्थ शिशु की मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट में महिला का गर्भपात हो गया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed