फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven infected including doctors and inspectors

डाक्टर दंपती व नवाबगंज थाने के दरोगा सहित सात कोरोना संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven infected including doctors and inspectors
डॉक्टर व दरोगा समेत सात संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में होम्योपैथिक डॉक्टर, उनकी पत्नी व नवाबगंज थाने के दरोगा सहित सात लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें जीजीआईसी की रसोइया भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 451 हो गई है।
नवाबगंज थाने के दरोगा दो दिन पूर्व घर से थाने ड्यूटी पर पहुंचे थे। खांसी, जुकाम, बुखार होने से दरोगा ने मंगलवार को सीएचसी में रैपिड टेस्ट किट से जांच कराई। इसमें वह संक्रमित पाए गए थे। नमूने की लैब से हुई जांच में दरोगा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। कमालगंज थाने के संक्रमित फालोअर की 26 वर्षीय पत्नी भी चपेट में आ गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की आवास विकास कालोनी निवासी होम्योपैथिक डाक्टर(65) व उनकी पत्नी(64) भी संक्रमित मिली हैं। फतेहगढ़ के मोहल्ला राजन नगला निवासी महिला (40) जीजीआईसी में एमडीएम बनाती है। इन दिनों स्कूल बंद हैं। रसोइया ने कैंप में जांच कराई। इसमें संक्रमित निकली। इसके अलावा कायमगंज के मोहल्ला दत्तू नगला निवासी युवक एक पैथालॉजी में काम करता है। उसने पूरे परिवार की जांच को नमूना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें युवक की मां संक्रमित निकली। स्वास्थ्य टीम ने सात परिजनों को अधिक खतरे की श्रेणी में रखा है। शहर के मोहल्ला अढ़तियान निवासी 65 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं मोहम्मदाबाद कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी पुलिस लाइन के फालोअर ने कमालगंज सीएचसी में जांच कराई। उसके भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

हालांकि उनकी गणना अभी जिले के संक्रमित मरीजों में नहीं हो सकी है। अब तक जनपद में कुल 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 320 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 129 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed