{"_id":"62828ff1d7ac31414847d6c9","slug":"selfi-farrukhabad-news-ganga-me-doobe-farrukhabad-news-knp6971489128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते समय गंगा में डूबे चार दोस्त, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेते समय गंगा में डूबे चार दोस्त, दो की मौत
विज्ञापन
श्रृंगीरामपुर घाट पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। बुद्ध पूर्णिमा पर श्रृंगीरामपुर स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गए चार दोस्त सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में चले गए। हादसे में दो की मौत हो गई और दो को नाविक ने बचा लिया, इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थानाक्षेत्र के गांव रामपुर मांझगांव के मजरा मनफुल नगला निवासी सचिन (14), सनी (17), मनीष (14) व पड़ोसी गांव अखमेलपुर गढ़िया निवासी शिवम (17) सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर श्रृंगीरामपुर स्थित घाट पर गंगा में स्नान करने गए थे। सुबह करीब आठ बजे गंगा स्नान के दौरान चारों दोस्त तेज धार के बीच सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से चारों डूब गए।
वहां मौजूद नाविक ने उन्हें डूबता देखा तो गंगा में कूदकर सचिन व सनी को बाहर निकाल लिया। मनीष व शिवम लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। सचिन व सनी के परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलवाकर गंगा में किशोरों की खोजबीन कराई। घंटों तलाश के बाद दोपहर करीब तीन बजे मनीष व शिवम के शव मिले।
विज्ञापन
मनीष के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शिवम के शव को ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां मिथलेश कुमारी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों किशोर अलग-अलग कक्षा में पढ़ाई करते थे। इनके पिता खेती करते हैं।