{"_id":"61a86e56a696329c9d2c072019a47529","slug":"seized-four-vehicles-five-of-the-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वाहन सीज, पांच का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वाहन सीज, पांच का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डीएम के आदेश पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को टीम ने दो ट्रकों समेत चार वाहनों को सीज किया। पांच वाहनों का चालान किया। फिर भी डग्गामार वाहनोें को प्रशासनिक अफसरों का खौफ नहीं है। वह खुलेआम सवारियों को लटका कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई पांच मौतों के बाद जिला प्रशासन डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रहा है। एआरटीओ देवमणि भारती ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को आईटीआई इलाके में डग्गामार वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने दो लोडर और दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया। इसके साथ ही पांच वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
वहीं, डग्गामार वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे है। गुरुवार को कमालगंज तथा राजेपुर जाने वाले मार्ग पर डग्गामार वाहन सवारियों को लटका कर चलते नजर आए। पांचाल घाट से सवारियों को बैठाकर डग्गामार वाहन राजेपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, कमालगंज से डग्गामार वाहन फतेहगढ़ की ओर दिन भर चलते रहे।
विज्ञापन