फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seeing the camera, the prisoners shouted, three have been shot

कैमरा देख बंदी चिल्लाए, तीन को लगी है गोली

Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seeing the camera, the prisoners shouted, three have been shot
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बवाल के कुछ ही देर में पुलिस बल पहुंच गया। आगजनी के बीच फायरिंग होने पर बंदियों में भगदड़ मच गई। कोई बैरक में घुसा को कोई छिपने के लिए किनारा ढूंढता रहा। इसी बीच बंदियों ने चिल्लाकर कहा, तीन को गोली लगी है।
विज्ञापन

काफी देर तक उपद्रव के बाद जब फायर हुए तो बंदियों में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए बंदी जेल में इधर-उधर भागने लगे। कोई बंदी बैरकों में घुसा तो किसी ने बैरक के पीछे दीवार का सहारा लिया। 20-25 बंदी बैरक के किनारे पहुंचे। जेल आवास की छतों पर मीडिया कर्मियों का कैमरा चलते देख बंदियों ने चिल्लाकर बताया कि गोली लगने से तीन बंदी घायल हुए हैं। दो बंदी गिरकर चुटहिल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। अभी फायरिंग हो रही है। अन्य बंदियों के भी घायल होने की आशंका है।
विज्ञापन

जेल में मिला तमंचा और कारतूस
फर्रुखाबाद। जिला जेल में उपद्रव करने वाले बंदियों को काबू करने के बाद पुलिस ने में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को जेल परिसर में एक तमंचा व कारतूस मिला है। अधिकारी तमंचा मिलने की बात को पूरा दिन दबाए रहे। शाम को बात सामने आई तो एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जेल की बाहरी बाउंड्रीवाल के बाहर तमंचा-कारतूस पड़ा मिला है। जेल में फायरिंग नहीं हुई थी। आग लगने से अस्पताल के आरओ की बैटरियां आदि सामान फटने की आवाज को लोग गोली चलने की आवाज समझ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों ने मोबाइल से बाहर दी हंगामे की सूचना
फर्रुखाबाद। जिला जेल बंदी मोबाइल का इस्तेेमाल करते हैं। रविवार को जेल में हुए बवाल की सूचना बंदियों ने अपने करीबियों को मोबाइल से ही दी। सूचना लगातार बाहर आती रही। पुलिस प्रशासन के बंदियों को काबू करने के बाद मोबाइल बंद हो गए। पुलिसकर्मी अंदर से कोई फोटो मीडिया कर्मियों न उपलब्ध करा दें इसके लिए मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाने दिया गया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह को एसपी अशोक कुमार मीणा ने खास तौर पर इस काम में लगाया हुआ था। किसी को भी जेल के अंदर के फोटो भी नहीं खींचने दिए गए।
डिप्टी जेलर का मोबाइल बंदियो के कब्जे में रहा
जिला जेल में हंगामे के दौरान एक डिप्टी जेलर का मोबाइल भागते समय गिर गया था। बंदियों ने उनका मोबाइल ले लिया। बंदी उनके मोबाइल से भी फोन करते रहे। बाद में मोबाइल स्वीच आफ कर दिया गया। बंदीरक्षक बवाल खत्म करने के बाद डिप्टी जेलर का मोबाइल तलाशते रहे, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।

फोरेंसिक टीम ने जेल में लिए आठ नमूने
फर्रुखाबाद। जिला जेल में आगजनी व पथराव की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम जांच करने के लिए पहुंची। टीम ने जेल की बैरक नौ व दो के अलावा अस्पताल मेें आगजनी के आठ नमूने एकत्र किए। फोरेंसिक टीम छह घंटे तक जेल में डेरा डाले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed