{"_id":"5f1c75588ebc3e9ff12e0fd9","slug":"seal-farrukhabad-news-knp5732697116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में 600 मीटर एरिया सील करने पर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में 600 मीटर एरिया सील करने पर विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कस्बा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से शनिवार को पुलिस कंटेनमेंट जोन बनाने पहुंची। 600 मीटर एरिया लेने पर बाजार बंद होने से व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। मानक के अनुसार 250 मीटर एरिया लेने को कहा। क्षेत्राधिकारी ने समझाकर मामला शांत किया।
कस्बे में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर चौराहे से तिराहे तक कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। इस पर व्यापारी नेता थाने पहुंचे। क्षेत्राधिकारी से कहा कि 14 दिन के लिए कंटेनमेंट जोन तो बना दिया गया, लेकिन व्यापारियों की दिक्कतें नहीं समझी गईं। मानक 250 मीटर का है, जबकि 600 मीटर एरिया सील कर दिया गया।
इस पर क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने एसडीएम कायमगंज अमित आसेरी से वार्ता की। एसडीएम ने 250 मीटर एरिया ही सील करने को कहा। इसके बाद सीओ ने थानाध्यक्ष को मानक के अनुसार 250 मीटर एरिया सील करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि व्यापारियों को ज्यादा असुविधा न होने दी जाए।
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में संक्रमित मरीज मिलने के बाद नमूने लेने में तेजी आई। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 70 लोगों के नमूने लिए गए। चिकित्साधिकारी डॉ.सुमित कुमार शाक्य ने बताया कि 70 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।