{"_id":"0205619b186bbf86a0b8578afebaf67f","slug":"seal-a-store-manure-license-revoked-for-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की एक दुकान की सील, तीन के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की एक दुकान की सील, तीन के लाइसेंस निरस्त
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी के साथ सोमवार को खाद की दुकानों पर
विज्ञापन
छापा मारा। इस दौरान बंद मिली दुकानों में एक को एसडीएम ने सील करवा दिया।
तीन के लाइसेंस निरस्त कि ए गए।
एसडीएम बीडी वर्मा ने जिला कृषि अधिकारी एके सचान के साथ खाद की दुकानों पर छापामारी की। रेलवे रोड की भोला खाद भंडार पर पहुंचते ही दुकानदार विश्वनाथ गुप्ता दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। इस पर एसडीएम ने उनकी दुकान और तीन गोदामों को सील करा दिया।
इसी रोड पर सुनील गंगवार की जनता खाद भंडार के बंद मिलने पर उन्होंने उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। एसडीएम ने कंपिल रोड की सत्यम खाद भंडार और शुभ ट्रेडर्स के बंद मिलने पर इनके भी लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की।