{"_id":"603e81328ebc3e150130ce76","slug":"sdm-video-viral-commit-suicide-farrukabad-news-insults-farrukhabad-news-knp6152025102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की अभद्रता से फूट फूटकर रोया निवर्तमान प्रधान का पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की अभद्रता से फूट फूटकर रोया निवर्तमान प्रधान का पति
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसडीएम कायमगंज पर अभद्रता का एक और आरोप लगा है। शमसाबाद ब्लॉक के गांव बलीपुर भगवंत की निवर्तमान प्रधान के पति ने बैठक के दौरान बेइज्जती करने का आरोप लगाया है।
डीएम से फोन पर की शिकायत में आत्महत्या करने की बात भी कही है। इसके पहले पीएचसी फैजबाग के चिकित्साधिकारी ने एसडीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। निवर्तमान प्रधान के पति ने फोन पर डीएम से शिकायत की है।
गांव बलीपुर भगवंत की निवर्तमान प्रधान के पति गोपी यादव और डीएम के बीच बातचीत का आडियो वायरल हुआ है। इसमें गोपी ने डीएम को बता रहे हैं कि सोमवार को एसडीएम कायमगंज नरेंद्र सिंह और सीओ ने गांव के लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में होने के कारण वह बैठक में देरी से पहुंचे। आडियो में गोपी यादव कह रहे हैं कि एसडीएम ने ग्रामीणों के सामने उनकी बेइज्जती की। इसके बाद वह रोने लगते हैं। डीएम से बोले कि सर आप उनसे बात कर लीजिए, पांच साल प्रधान रहा हूं,जनता के सामने बेइज्जती बर्दास्त नहीं है। आत्महत्या भी कर सकता हूं।
जिलाधिकारी ने गोपी से कहा कि लिखित शिकायत करें, जांच कराकर कराई जाएगी। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि गोपी यादव ने फोन पर शिकायत की है। उनसे लिखित शिकायत मांगी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में ऐसी कोई बात नहीं हुई। उन पर लगाया गया आरोप गलत है।
एसडीएम के व्यवहार की डाक्टरों ने की निंदा
फर्रुखाबाद। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के शाखा पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि एसडीएम कायमगंज पर 28 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग के चिकित्साधिकारी डॉ. दीपेंद्र अवस्थी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया।
एसडीएम का व्यवहार निंदा करने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार न करने के निर्देश देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. वीके दुबे, सचिव डॉ. अजय कुमार आदि शामिल रहे।