फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM and the advocates saddled tip

एसडीएम और वकीलों में नोकझोंक

Mon, 21 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
SDM and the advocates saddled tip

अमृतपुर। हस्तलिखित चुनाव याचिका लेने से एसडीएम के मना करने पर वकीलों की नोकझोंक हो गई। वकीलों ने अधिवक्ता संघ की बैठक बुलाकर एसडीएम के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया। इसके लिए वकील, डीएम व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


गांव चपरा की बेलावती प्रधानी का दो वोटों से चुनाव हारी थीं। इन्होंने अधिवक्ता प्रभाकर त्रिवेदी के माध्यम से 18 दिसंबर को एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। यह याचिका सोमवार को एसडीएम के सामने पेशकार ने पेश की। याचिका हस्तलिखित होने पर एसडीएम ने वकील से कहा कि याचिका टाइप कराकर लाओ, हस्तलिखित याचिका नहीं मानी जाएगी। इसको लेकर वकील और एसडीएम हवलदार सिंह में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर तहसील के अन्य वकील भी एसडीएम कोर्ट मेें पहुंच कर हंगामा करने लगे। वकीलोें का गुस्सा देखकर एसडीएम कोर्ट से उठकर चले गए। इसके बाद वकीलों ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी को मामले की जानकारी दी। अध्यक्ष ने वकीलों की बैठक बुलाकर एसडीएम के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि वह डीएम से शिकायत करेंगे।

एसडीएम के खिलाफ आंदोलन में सहयोग करने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान रामनरेश मिश्र, बालकिशन शुक्ल, शैलेश त्रिवेदी, प्रतीक कुमार, योगेश शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी मौजूद रहे।


एसडीएम हवलदार सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी वकील से गलत नहीं कहा। हस्तलिखित याचिका के स्थान पर टाइपशुदा याचिका लाने की बात कही। इसके साथ ही हड़ताल समाप्त कर जनता के लिए काम करने को कहा। इससे वकील नाराज होकर विरोध करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed