फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM accused of indecency

एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, सीएमओ से शिकायत

Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
SDM accused of indecency
पीएचसी फैजबाग के चिकित्साधिकारी ने एसडीएम कायमगंज पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सीएमओ से कर उन्होंने काम करने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

फैजबाग पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने सोमवार को सीएमओ डॉ. वंदना सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि रविवार को जन आरोग्य मेला पीएचसी पर लगा था।
एसडीएम कायमगंज नरेंद्र सिंह आए थे। एसडीएम के पास कुर्सी डाल कर बैठने पर वह नाराज हो गए। एसडीएम ने उनको कुर्सी से उठा कर कहा कि वह राजपत्रित अधिकारी के पास बैठने का अधिकार नहीं रखते हैं। अपनी हद में रहकर सामने कुर्सी पर बैठो।
विज्ञापन

एसडीएम को अपना परिचय भी दिया, इसके बावजूद वह अभद्रता करते रहे और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे उनको मानसिक पीड़ा पहुंची है। इससे वह काम करने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि चिकित्साधिकारी की शिकायत मिली है। इस मामले की जानकारी डीएम को भी दे दी गई है। एसडीएम व चिकित्साधिकारी को बुलाकर समझाकर मामला शांत कराया जाएगा।

एसडीएम कायमगंज नरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. दीपेंद्र अवस्थी का व्यवहार अच्छा नहीं था। जब वह पीएचसी पर पहुंचे तो डाक्टर ने उनको बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी। खुद कुर्सी मंगा कर बैठे थे। जब कमियों के संबंध में पूछा तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जो आरोप लगाया है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed