फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scuffle with outpost in-charge cut off Dewan with teeth

दीवान को दांतों से काटा चौकी इंचार्ज से हाथापाई

Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with outpost in-charge cut off Dewan with teeth
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। फायरिंग की घटना की जांच करने गए चौकी इंचार्ज के ग्रामीण को पकड़ने पर परिजन उनसे भिड़ गए। महिलाओं ने दीवान के हाथ दांत से काट लिया और चौकी इंचार्ज से हाथापाई कर दी। इस पर पुलिस वहां से चली आई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुनी चुरसई में जमीन पर कब्जे को लेकर दो दिन पहले दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। गुरुवार रात राजपूताना चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह दीवान दिलीप के साथ एक पक्ष के घर पर पहुंचे। फायरिंग के आरोपी युवक के न मिलने पर चौकी इंचार्ज उसके पिता को पकड़कर ले जाने लगे। इस पर युवक के घर की महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं।
विज्ञापन

युवक के पिता को पकड़ने वाले दीवान के हाथ में महिला ने दांत से काट लिया। इस पर दीवान ने पकड़े आरोपी के पिता को छोड़ दिया। महिलाओं ने चौकी इंचार्ज से हाथापाई कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने ही फायरिंग की शिकायत की और पुलिस आरोपी पक्ष की जगह उनको ही प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज व दीवान महिलाओं का उग्र रूप देखकर वहां से वापस चले गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पकड़कर थाने में बैठा लिया। चौकी इंचार्ज उदयवीर हाथापाई व दीवान के हाथ में काटने की घटना से साफ इनकार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि एक ग्रामीण को पकड़ने पर महिलाओं ने खींचतान की थी। हाथापाई व दांतों से काटने की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed