{"_id":"7453fa9991520c78ff31488e5edc9226","slug":"scout-guide-rally-stunt-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड रैली में दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड रैली में दिखाए करतब
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड की जनपदीय रैली सोमवार को
विज्ञापन
स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों ने
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जनपदीय रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. एनकेएस चौहान ने किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, कनौडिया इंटर कालेज, सिटी गर्ल्स इंटर कालेज, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज और एनएकेपी इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगवान शंकर के नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। बच्चों ने करतब पेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
स्वामी रामानंद बालक इंटर कालेज और भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के छात्रों ने मनमोहक नृत्य किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को अनुशासन में रहकर रैली को सफल बनाने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि मिथलेश अग्रवाल, डा. विश्राम सिंह यादव, डा. वीके गुप्ता और अरुण प्रकाश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान संरक्षक डा. वीरेंद्रदेव चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी आदेश गंगवार, स्काउट कमिश्नर संतोष त्रिपाठी,
आलोकशंकर दुबे, डा. ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य डा. संदीप चतुर्वेदी, दिनेश वर्मा, वीके सिंह, आशा कटियार, संजीव कटियार, सुधीर कुशवाह, रामभरोसे गंगवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रा राठौर ने किया।