{"_id":"5d860cb0806927f7ac82484a5260c621","slug":"scout-guide-camp-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड शिविर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ मेें चल रहे सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल ने प्रशिक्षाणार्थियों से अपने अपने विद्यालयों में स्काउट गाइड दल का गठन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल ने कहा कि ब्लाक स्तर पर स्काउट गाइड दलों का शीघ्र गठन किया जाएगा। मुख्यायुक्त डा. ओम पाल सिंह रघुवंशी ने कहा कि जिले में सभी के सहयोग से सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। सचिव आलोक शंकर दुबे ने बताया कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में बेसिक कोर्स में 39 स्काउट गाइड अध्यापकों ने प्रतिभाग किया तथा एडवांस में 48 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पांच फरवरी को मेला रामनगरिया मेें स्काउट दिवस पर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। लखनऊ से आईं प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कामिनी श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को दीक्षा, प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्या मीना यादव, संतोष त्रिपाठी, जिला गाइड ट्रेनिंग कमिश्नर अदेश गंगवार, चमन शुक्ला, सर्वेश श्रीवास्तव, इंद्रा राठौर, भारती मिश्रा, रहे।
विज्ञापन