फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scorpio rural collision killed

स्कॉर्पियो की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Sun, 08 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Scorpio rural collision killed
रोती ‌‌ब‌िलखती औरतें। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए जाम लगा दिया। उप जिलाधिकारी के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन


क्षेत्र के गंाव ब्राहिमपुर जागीर निवासी दाताराम (50) रविवार शाम करीब 5 बजे सड़क के पास स्थित दुकान से कुछ सामान लेने गया था। अलीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर कायमगंज की तरफ भाग गया। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाए। सूचना मिलने पर सीओ और एसडीएम अजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अफसरों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed