फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scooty riding youth dies due to collision with municipal tractor

Farrukhabad News: पालिका के ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding youth dies due to collision with municipal tractor
फर्रुखाबाद। पापड़ी लेकर लौटते वक्त नगर पालिका के ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी पर पीछे बैठा युवक गिर गया। पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। स्कूटी चला रहा ममेरा भाई घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नुनहाई स्ट्रीट निवासी पंकज सिंह वैश (36) मोहम्मदाबाद के गांव खिरोली निवासी अश्वनी के साथ स्कूटी से पापड़ी लेने सेठ गली गए थे। सुबह करीब सवा नौ बजे घर लौट रहे थे। चौक के पास रेलवे रोड पर स्टेट बैंक की ओर से कूड़ा भरकर नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। ट्रैक्टर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्कूटी चला रहा अश्वनी फुटपाथ की ओर गिरा, जबकि पीछे बैठा पंकज ट्रैक्टर की ओर। गिरने के दौरान ट्रैक्टर का पहिया पंकज के ऊपर से निकल गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग निजी वाहन से दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। अश्वनी की मरहम पट्टी कराई गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी ने बताया कि पंकज चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई संजीव और छोटे टिंकू व राहुल हैं। दो शादीशुदा बहनें हैं। अभी पंकज की शादी नहीं हुई थी। वह मूल रूप से मोहम्मदाबाद के पिपरगांव के निवासी थे। गांव में खेती करते थे। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल और लोहिया अस्पताल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।

----------------
नौकरी से तीन दिन पहले आया था अश्वनी
पंकज का ममेरा भाई अश्वनी दिल्ली में नौकरी करता है। वह तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर भाइयों से मिलने यहां आया था।
---------------
चालक की नहीं है लापरवाही
नगर पालिका के सफाई एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार की लापरवाही है। सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पीछे बैठा सवार ट्रैक्टर के सामने गिर गया। इससे हादसा हो गया है। ठेका कर्मी ट्रैक्टर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed