{"_id":"59dfb0744f1c1b74698b56b4","slug":"schoolgirl-got-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए लोग और समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के साथ ननिहाल जा रही छात्रा सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग हरसिंगपुर गोवा के पास जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो शव को उठाने को लेकर ग्रामीणों से तीखी नोकझाेंक हो गई। सांसद के पहुंचने पर दो घंटे बाद जाम खुल सका।
कायमगंज के गांव च्यौलारा निवासी प्रमोद राजपूत की ससुराल मऊदरवाजा के गांव महलई में है। गुरुवार को प्रमोद की पत्नी प्रेमलता अपने बेटी दिव्या (7) व नव्या, बेटा अगन के साथ मायके जा रही थी। हरसिंगपुर गोवा स्टेशन पर उतरने के बाद प्रेमलता ने भाई प्रमोद सिंह को बुलाया था। भाई को देर होने पर प्रेमलता बच्चों को लेकर स्टेशन से बाहर पहुंची और सड़क पार करने लगी।
उसी समय फर्रुखाबाद की ओर से आ रहा गैस सिलेंडर भरे ट्रक की चपेट में दिव्या आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागा, लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। हादसे की जानकारी होने पर महिला का भाई प्रमोद सिंह, विनोद सिंह व ग्रामीण मौके पर आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर मुआवजे की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर शव उठाने लगे। इस बीच भीड़ भड़क गई और थाना प्रभारी से जमकर नोकझाेंक हुई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक अफसर नहीं आएंगे, तब तक शव नहीं उठेगा। जानकारी होने पर एसडीएम सदर अजीत सिंह, सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा मौके पर आए।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी पहुंच गए। सांसद ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार से जो भी संभव मदद होगी। उसे दिलाई जाएगी। इसके दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। बच्ची के मामा विनोद कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बेटे का अन्नप्राशन कार्यक्रम था
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। प्रेमलता अपने मायके बेटे अगन का अन्नप्राशन कार्यक्रम करने के लिए जा रही थी। प्रेमलता के भाई प्रमोद सिंह ने बताया कि बहन भांजे का अन्नप्राशन कार्यक्रम मायके में करना चाहती थी।
24 घंटे के अंदर दूसरी घटना
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। कायमगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ बुधवार को बाजार कर वापस लौट रही थी। हथियापुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। इस घटना में भी थाना प्रभारी की नोकझोंक हुई थी।
वाहनों की लग गई लंबी कतरें
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मऊदवाजा, नवाबगंज, शमसाबाद और शहर कोतवाली के साथ ही एसडीएम सदर और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे तक जाम लगा होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतरें लग गई थी। जाम खुलने के बाद पुलिस को वाहनों को निकवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सड़क हादसे में बालिका की मौत की खबर के कैप्शन