फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School teacher somewhere off somewhere missing

कहीं विद्यालय बंद तो कहीं शिक्षक नदारद

Mon, 11 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 11 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
School teacher somewhere off somewhere missing
कमालगंज ब्लाक क्षेत्र  के परिषदीय विद्यालयों में जिलाधिकारी के सुबह
विज्ञापन
स्कूल खोलने के आदेश की धज्जियां उड़ते मिलीं। ब्लाक क्षेत्र में स्थित कई विद्यालय समय से खुले ही नहीं। यही नहीं कहीं-कहीं शिक्षक भी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के चलते आदेश दिए थे कि सभी पब्लिक स्कूल और परिषदीय विद्यालय सोमवार से सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे।

सोमवार को अमर उजाला ने परिषदीय विद्यालयों की जब पड़ताल की तो डीएम के फरमान की धज्जियां उड़ते मिलीं। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय, कमालगंज सुबह 7.15 बजे बंद था। इसी परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कमालगंज में प्रधानाध्यापिका पुष्पलता राठौर, वीना पांडेय और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका तिलहत अफरोज

उपस्थित थीं। इसके अलावा अन्य शिक्षक गैरहाजिर थे। प्राथमिक विद्यालय, महरूपुर राबी सुबह 7.25 बजे और प्राथमिक विद्यालय, महरूपुर राबी सुबह 7.35 बजे बंद थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुदागंज में प्रधानाध्यापिका संपन्नता सिंह और सहायक अध्यापिका नीलिमा सिंह, अनुदेशक आलोक कुमार मौजूद थे। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुदागंज में सुबह 8 बजे

प्रधानाध्यापक विकास त्रिपाठी उपस्थित थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय खुदागंज में प्रधानाध्यापिका अंजू दुबे, सहायक अध्यापिका सुचिता कटियार और रीना देवी उपस्थित थीं। इस संबंध में जानकारी करने पर बीईओ सुमित वर्मा ने कहा कि वे मामले को दिखवाएंगे। अगर स्कूलों के बंद होने की बात सामने आती है तो नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा जाएगा। कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed