{"_id":"61be29858e6b394d33253359","slug":"school-children-showed-talent-in-bal-mela-farrukhabad-news-knp6703434122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मेला में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मेला में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
सीपी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। नगर के सीपी स्कूल में शनिवार को बाल मेला का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने खान पान के स्टॉल, विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
सी पी स्कूल में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित बाल मेले में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जाम से निजात दिलाने पर आधारित मॉडल पेश किए। वहीं प्रदूषण से मुक्ति, घर में लगी आग को बचाव के उपाय आधारित मॉडल भी बनाए। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने व्यंजन मेला भी लगाया। इसमें चाट-पकौड़ी सहित कई व्यंजन सजे थे। स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों ने मेले में जमकर लुत्फ उठाया।
मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें स्वागत गीत के साथ एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति दी गई। साथ ही लघु नाटक, देश भक्ति गीत बच्चों ने पेश किए। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक अमर सिंह खटिक, पालिका अध्यक्ष सुनील चक, विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा देखकर उनकी प्रसंशा की। प्रधानाचार्य आरके बाजपेयी, योगेश तिवारी आदि मौजूद रहे।