{"_id":"63a9e3880940592c516aea33","slug":"school-bus-driver-assaulted-farrukhabad-news-knp7355955200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्कूल बस चालक से मारपीट में छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्कूल बस चालक से मारपीट में छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
संकिसा। डेढ़ माह पहले स्कूल बस चालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। स्कूल की प्रबंधक राज्य महिला आयोग की सदस्य भी हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी देव सिंह कायमगंज सीपी विद्या निकेतन स्कूल की बस चलाता है। स्कूल की प्रबंधक मिथलेश अग्रवाल राज्य महिला आयोग की सदस्य है।
देव सिंह ने रविवार को मेरापुर थाने में गांव समैचीपुर निवासी नत्थू, कमल, गांव खलवारा निवासी जगदीश, मोहित, अंकित, भोले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि 8 नवंबर को वह स्कूल बस से अचरा में पहुंचा। वहां साइड नहीं देने के विवाद में नत्थू ने गाली गलौज की। विरोध करने पर नत्थू सहित सभी छह लोगों ने लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने बचाया।
विज्ञापन
मारपीट में आई चोटों के कारण वह अपना इलाज कराता रहा और रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ पाया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।