फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   scholarship

कॉलेजों की लापरवाही से छात्रवृत्ति फंसी

Tue, 22 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
scholarship
विकास भवन में समाज कल्याण विभाग कार्यालय के बाहर खड़ी छात्रा व छात्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शिक्षण संस्थाओं की लापरवाही से दशमोत्तर छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति फंस गई है। आवेदन में त्रुटियों से करीब 800 फॉर्म अस्वीकृत हो गए हैं। इसके अलावा उपस्थिति भी 75 प्रतिशत से कम दिखाई गई है। इससे छात्र-छात्राएं समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में दशमोत्तर की सरकारी व निजी 362 शिक्षण संस्थाएं हैं। इनमें 205 इंटर कॉलेज व 157 डिग्री कॉलेज शामिल हैं। इनमें अध्ययनरत 13,200 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अनुसूचित जाति के 6525 व सामान्य के 6675 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। नियमानुसार छात्रों के ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित कॉलेज से डाटा चेक कर फारवर्ड किया जाता है। इसमें कॉलेज स्तर से लापरवाही की गई और अधिकांश आवेदनों में न तो त्रुटियां ठीक की गईं और बच्चों की उपस्थिति भी 75 प्रतिशत से कम दिखाई गई है।
विज्ञापन

आवेदन में अंकों के पूर्णांक व प्राप्तांक में भी भिन्नता है। बीएड छात्रों को 51250 रुपये, बीटीसी को 41000 व बीएएमएस के छात्र-छात्राओं को एक लाख 93 हजार रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति मिलती है, जबकि स्नातक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति मिलाकर करीब 8000 रुपये उनके खाते में भेजे जाते हैं। समाज कल्याण विभाग में प्रतिदिन करीब 50 से अधिक छात्र-छात्राएं चक्कर काट रहे हैं। पूछताछ में छात्रों ने बताया कि कोरोना काल में कॉलेज बंद थे तो उपस्थिति कम होने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि संस्था यदि 75 प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति के साक्ष्य उपलब्ध कराती है तो उस पर वह विचार करते हैं। अभी उन्हें कुल 4531 छात्र-छात्राओं का डाटा चेक कर शासन को फारवर्ड करना है। करीब 800 आवेदन अस्वीकृत हो चुके हैं। 7800 से अधिक छात्रों का डाटा भेजा जा चुका है। इनकी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति धनराशि भी उनके खाते में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक जो संस्थाएं संशोधन कर डाटा उन्हें उपलब्ध कराएंगी, उसे वह शासन को फारवर्ड कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed