फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Save niece uncle drowned in the Ganga

भांजी को बचाने में गंगा में डूब गया मामा

Tue, 23 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Save niece uncle drowned in the Ganga
कंपिल में गंगा स्नान करने अटेना घाट पर आया युवक भांजी को बचाने में डूब गया। वह माघी पूर्णिमा पर अपने परिजनो को ट्रैक्टर से स्नान कराने आया था। गोताखोंरो ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला एटा के थाना अलीगंज के गांव दाउदगंज के रहने वाले मुनेश (23) पुत्र प्रकाश यादव अपनी भाभी पिंकी, भतीजी व अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर से माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आया था। वह अपनी भतीजी पिंकी की पुत्री मुस्कान (6) को गंगा नहलाने के लिए जैसे ही गहरे पानी में घुसा मुस्कान हाथ से छूट गई। मुस्कान को बचाने के लिए वह भी गहरे पानी में चला गया। नतीजतन वह डूबने लगा। सामने से आ रही नाव के नाविक ने भारी मशक्कत करने के बाद मुस्कान को तो बचा लिया लेकिन पानी तेज रफ्तार से होने के कारण मुनेश को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


नतीजतन मुनेश के परिजन मौके पर ही पछाड़े मारकर गिरने लगे। मुनेश की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी तथा डेढ़ माह की बेटी भी गंगा स्नान करने आई थी। समाचार लिखे जाने तक मुनेश की तलाश में गोताखोर सक्रिय हैं, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं लगा है। थानाध्यक्ष कंपिल श्रीकांत यादव मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने पड़ोसी गांव इकलहरा के गोताखोरों को भी बुला लिया है। मुनेश के भाई रजनेश का कहना है कि घाट पर स्नान की कोई व्यवस्था नहीं की गई और न ही बेरीकेडिंग करके लोगों को बताया गया कि यहां पानी गहरा है। फिलहाल परिजन मुनेश के मिल जाने की आश में गंगातट पर डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed