फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Satsang of Kalpavasis on the banks of Ganga, crowd gathered in the fair

Farrukhabad News: गंगातट पर कल्पवासियों का सत्संग,मेले में उमड़ी भीड़

Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Satsang of Kalpavasis on the banks of Ganga, crowd gathered in the fair
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। जगह-जगह भंडारे और कथाओं का दौर चल रहा है। कथा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भोर होते ही गंगा तटों पर दान-पुण्य व जप-तप की होड़ लग जाती है। चारों ओर गंगा मईया के जयकारे गूंज रहे हैं।
विज्ञापन


पांचाल घाट पर बसी आस्था की नगरी में भोर से ही गंगातटों पर कल्पवासियों व साधु-संतों का पहुंचना शुरू हो जाता है। स्नान करने के बाद यह लोग पूजन-अर्चन में जुट जाते हैं। पूर्वाहन से ही धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो जाते हैं। कल्पवासियों की राउटियों में उनके परिजनों के आने-जाने के चलते वह भरी नजर आती हैं। शाम को दीपदान से गंगा मां का आंचल जगमगा उठता है। शनिवार को मेला में जगह-जगह चल रही कथाओं में पंडाल श्रद्धालुओं से भरे नजर आए। मेला के बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। मनोरंजन क्षेत्र में झूले खचाखच भरे दिखाई दिए। समाज सेवी संस्थाएं गंगा के तट पर जगह-जगह भंडारे करवा रही हैं।
विज्ञापन



मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में लखनऊ से आईं पर्णिका श्रीवास्तव ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गणेश वंदना से पर्णिका श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शुरूआत की। ब्रज का राधा कृष्ण, नामों में तेरा नाम बड़ा व घर आ जा मोरे परदेशिया गीत पर उन्होंने मनोहारी नृत्य किया। इस अवसर पर रितिका मिश्रा, दीपा अवस्थी, स्वेता गुप्ता, प्रज्ञा पाठक व पूजा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

अच्छे मित्र बनाने से चरित्र बनता महान

वैदिक क्षेत्र में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर यज्ञ किया गया। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि चित्र, मित्र और चरित्र ये मानव जीवन के असली इत्र हैं, जो मनुष्य को पवित्र बनाते हैं। जिन घरों में महापुरुषों के चित्र हों और जिसके मित्र अच्छे हों उनका चरित्र महान बनता है। जीवन उन्नति के लिए अच्छे मित्र का होना आवश्यक है। आचार्य योगेश ने कहा कि जिसके मूल में संस्कार होते हैं, उनका जीवन मूल्यवान बनता है। आचार्य विवेक ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। उदिता आर्या ने भजन सुनाए। पंडित हरिओम शास्त्री, शिवनारायण आर्य, उत्कर्ष आर्य, उदयराज आर्य, हरिओम शास्त्री, आचार्य महावीर शास्त्री, शिशुपाल आर्य, संजीत आर्य, रत्नेश द्विवेदी व उपासना कटियार आदि मौजूद रहे।

------------------


भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संतों का हुआ सम्मान
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान करणी सेना के मेला कार्यालय पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा प्रमुख सत्यगिरि महाराज के साथ आए संत विपिन गिरि व सागरपुरी को भोज कराया गया। संतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप सिंह, शिवम सिंह, कुलदीप सिंह, मोंटू, जेपी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed