{"_id":"61560c0b8ebc3e0dd378a930","slug":"samples-of-paneer-chhena-dal-and-boondi-failed-farrukhabad-news-knp6555123114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर, छेना, दाल व बूंदी के नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर, छेना, दाल व बूंदी के नमूने फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पिछले महीने लिए गए चार नमूने जांच में फेल हो गए। संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजा गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार व आशीष कुमार वर्मा ने अगस्त में छापा मारकर दुकानों से नमूने लिए थे। इसकी प्रयोगशाला में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला कटरा अहमदगंज नेहरू रोड स्थित पुलक मेहरोत्रा की दुकान से पनीर, फतेहगढ़ में हनुमान मंदिर के निकट स्थित नीरज चतुर्वेदी के बजरंग स्वीट्स से छेना, कादरीगेट स्थित राहुल राठौर की दुकान से चना की दाल व छोटी जेल चौराहा स्थित शैलेष गुप्ता की दुकान से लिया गया बूंदी का नमूना जांच में फेल हो गया।
अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद एडीएम कोर्ट में इनके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा।