फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   samajwadi party members taken out cycle yatra against govt policy

साइकिल यात्रा को लेकर गुटबाजी, ब्लाक में दिखाई ताकत

Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party members taken out cycle yatra against  govt policy
फर्रुखाबाद। समाजवादी चिंतक पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर महंगाई, बेरोजगारी, अपराध व किसान समस्याओं को लेकर सपा ने जिले की तीनों तहसीलों और कस्बों में साइकिल यात्रा निकाली। प्रदेश सचिव अखिलेश कटियार ने सदर और कंपिल में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कई जगह यातायात बाधित हुआ। फतेहगढ़ में साइकिल यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। अमृतपुर में यात्रा का आयोजन जितेंद्र यादव की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में साइकिल यात्रा का शुभारंभ आवास विकास कालोनी स्थित लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया गया। प्रदेश सचिव अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अपराध चरम पर हैं। पुलिस मनमानी कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा किया। यात्रा नेकपुर, भोलेपुर होते हुए फतेहगढ़ स्थित डीएन कालेज में समाप्त हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, मंदीप यादव, अनिल मिश्र, करन सिंह, विक्की सिंह, इलियास मंसूरी, अनिल पाल, तोषित प्रीत सिंह, शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू आदि तमाम लोग थे।
विज्ञापन

अमृतपुर में साइकिल यात्रा राजपुर से जितेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान सपा नेता जितेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव, यादवेंद्र यादव, पप्पू यादव, निरभान सिंह, अनुराग यादव, भोला यादव आदि रहे। उधर, मोहम्मदाबाद में रोहिला चौराहा पर सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए साइकिल यात्रा संकिसा मार्ग व कस्बे में होती हुई मदनपुर काली नदी तक गई। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद सिंह यादव उर्फ पिंटू, विवेक यादव, कुलदीप पाल, सनी यादव, शिवम यादव, सुमित आदि तमाम लोग शामिल हुए। उधर, फतेहगढ़ स्थित डीएन कालेज के पास कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने साइकिल यात्रा से दूरी बनाकर रखी। यही नहीं जिले में किसी भी स्थान पर उनके समर्थक भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसकी खासी चर्चा रही।
फोटो- 4
ब्लॉक स्तर पर ही निकाली गई साइकिल यात्रा
कमालगंज। साइकिल यात्रा तहसील स्तर पर न निकालकर ब्लॉक स्तर पर ही निकाल ली गई। गौसपुर, गदनापुर, बिचपुरी, नसरतपुर, नगरिया देवधरापुर, दरियावगंज होते हुए जहानगंज तक साइकिल यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके पूर्व प्रदेश मंत्री अखिलेश कटियार की मौजूदगी में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र सपा के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी की अध्यक्षता में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महेंद्र कटियार, अरुण कटियार, अजय श्रीवास्तव, अमित यादव, अमन गुप्ता, आलम, अताउल्लाह, राजू यादव आदि रहे। सपा नेता अरशद जमाल ने बताया कि तहसील स्तर पर कार्यक्रम होना था। नेतृत्व से बात कर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किया गया। (संवाद)
फोटो- 12
कोरोना में दिवंगत हुए लोगों को याद किया गया
कायमगंज। साइकिल यात्रा कंपिल से शुरू हुई और बाईपास रोड स्थित अमित राइस मिल में समापन हुआ। इस दौरान टिकट के दावेदार पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, सर्वेश आंबेडकर, रामविलास माथुर, शशि दिवाकर ने जनहित मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने कहा कि आज हम उन लोगों को भी याद करते हैं जो कोरोना की वजह से दुनिया में नहीं रहे। रामप्रकाश कल्लू यादव ने कहा पार्टी जिस पर भरोसा जताकर टिकट दे उसी को सफल बनाना है। कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किए। विधान क्षेत्र अध्यक्ष अनिल गंगवार, डॉ. हरिओम यादव, आरिफ परवेज, नाजिम कुरैशी, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।

इनसेट
यात्रा में साइकिल कम बाइक ज्यादा दिखीं
सपा की साइकिल यात्रा में साइकिल कम बाइक ज्यादा दिखाईं दीं। कंपिल से शुरू हुई साइकिल यात्रा में कुछ ही कार्यकर्ता साइकिल लेकर चले। अधिकांश कार्यकर्ता बाइकों से सभा स्थल पर पहुंच गए। आज के जमाने में कुछ ही लोग साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए सपाई साइकिल का इंतजाम नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed