{"_id":"5f60f9718ebc3e43422a9311","slug":"samadhan-day-after-six-months-the-complainant-gathered-farrukhabad-news-knp5828499108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद, कब्जा और बिजली समस्याओं की संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद, कब्जा और बिजली समस्याओं की संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें
विज्ञापन
एलवाई डिग्री कालेज में गोले में खड़े फरियादियों की शिकायत सुनतें डीएम व एसपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
छह माह बाद समाधान दिवस, उमड़े फरियादी
कायमगंज। कोरोना के चलते बंद चल रहा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन छह माह बाद मंगलवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एलवाई डिग्री कालेज परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कुल 105 शिकायतों में से 16 का निपटारा किया गया। ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जे और बिजली समस्याओं से संबंधित रहीं। बिजली के मामलों पर डीएम ने अफसरों की क्लास लगाई और सुधार करने की चेतावनी दी। दो अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
कोरोना के चलते 18 मार्च से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बंद हो गया था। लॉकडाउन के बाद अनलॉक चार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शुरू हुआ। यह आयोजन तहसील परिसर कायमगंज में होना था। सोमवार को एसडीएम कायमगंज कोरोना संक्रमित हो गए। इससे एलवाई डिग्री कालेज फरियादियों को सुना गया। कुल 105 लोग न्याय की आस लेकर पहुंचे। अफसरों के पास पांच-पांच फरियादी थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद भेजें गए।
उनको दो गज की दूरी पर बने गोलों में खड़ा किया गया। गांव रानीपुर गौर निवासी 80 वर्षीय रामेश्वर दयाल ने दबंगों द्वारा जमीन का फर्जी बैनामा कराने की शिकायत की। भाकियू नेता मुन्नालाल सक्सेना ने बिजली बिल में गड़बड़ी, ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली न मिलने की समस्या उठाई। सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली, भूमि पर कब्जे और विवाद संबंधी रहीं।
विज्ञापन
डीएम ने फर्जी बैनामे के मामले में जांच के आदेश दिए। अनुपस्थित बंदोबस्त अधिकारी व एआर कोआपरेटिव से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद डीएम पृथ्वी दरवाजा निवासी अनूप अग्रवाल की अलीगंज रोड स्थित जूस फैक्ट्री देखने गए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी डी डी शुक्ला, सीओ राजवीर सिंह गौर, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पवन गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
19 में एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
अमृतपुर। एसडीएम वृजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें जिला शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव चौरसिया निवासी रामऔतार ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि अमृतपुर के गांव दहलिया में खेती है। पिता रघुवर की 20 साल पहले मृत्यु हो गयी थी। जिसकी विरासत बनवाने को तहसील कई साल से आ रहे हैं। जमीन पर भूमाफिया ने फर्जी तरीके से 20 मार्च को बैंक से लोन भी करवा लिया है।
पीड़ित ने समस्या समाधान की मांग की। चकरोड, जमीन पर कब्जा संबंधित सबसे ज्यादा मामले आए। कुल 19 शिकायतें आई। इसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान तहसीलदार भूपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी, श्रीप्रकाश उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी, रमेश चंद्र जौहर, डॉ. प्रमित राजपूत, राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।