फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Salman Khurshid bad words on Population Bill

बिगड़े बोल: सलमान खुर्शीद बोले- जनसंख्या विधेयक लागू करने से पहले बताएं मंत्रियों के कितने बच्चे

Sun, 11 Jul 2021 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jul 2021 10:08 PM IST
सार

फर्रुखाबाद की लालसराय पानी टंकी के निकट स्थित प्रेस क्लब में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार जनसंख्या विधेयक लागू करने जा रही है। इसके तहत जिसके दो से अधिक बच्चे होंगे उसे सरकारी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।
 

विज्ञापन
Salman Khurshid bad words on Population Bill
सलमान खुर्शीद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार जनसंख्या विधेयक लागू करने जा रही है। इसको लेकर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि विधेयक लागू करने से पहले सरकार बताए कि उनके मंत्रियों के कितने बच्चे हैं। यह भी बता दें कि कितने वैध और कितने अवैध हैं, इसके बाद चर्चा कर लें।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद की लालसराय पानी टंकी के निकट स्थित प्रेस क्लब में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार जनसंख्या विधेयक लागू करने जा रही है। इसके तहत जिसके दो से अधिक बच्चे होंगे उसे सरकारी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें विधेयक लागू करना चाहिए। इससे पहले उन्हें यह सूचना देना चाहिए कि उनके मंत्रियों के कितने बच्चे हैं। उसके बाद विधेयक लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉलिटीशियन (राजनीतिज्ञ) यह घोषणा करे कि उनके कितने बच्चे हैं और हम अपनी घोषणा करेंगे कि हमारे कितने बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद तय होगा। यह भी बता दें कि वैध और अवैध बच्चे कितने हैं। इसके बाद चर्चा कर लें। इस बातचीत का वीडियो वायरल हुआ और दूसरे दिन रविवार को भी इसी मुद्दे पर पूर्व विदेश मंत्री पर सवाल उठाए गए। इस पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि इसमें उन्होंने गलत क्या कह दिया। जिसे गलत लगे वह उनसे बात कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed