{"_id":"644433fe31edd9df080c77b4","slug":"salesman-of-pharmaceutical-company-died-due-to-drowning-in-ganga-farrukhabad-news-c-12-1-193983-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा में डूबने से दवा कंपनी के सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा में डूबने से दवा कंपनी के सेल्समैन की मौत
Sun, 23 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दवा कंपनी में काम करने वाले सेल्समैन की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। एक अन्य दोस्त बाल-बाल बच गया। वह डेढ़ माह पहले ही सोता बहादुरपुर में फसलों की कंपनी में काम करने आया था।
बिजनौर के धामपुर निवासी गुलबहार (26) फसलों की दवा विक्रेता कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। वह अपने सात दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर पांचालघाट पर गंगा स्नान करने गया। गुलबहार दोस्त सुल्तान अंदर नहाने लगे। गुलबहार तैरना जानता था, लिहाजा वह बिना किसी खौफ के गहरे पानी में चला गया। वहां अचानक एक गहरे गड्ढे में समा गया। मौका पाकर सुल्तान बाहर भाग आया। चीख-पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद बाहर निकाला। पुलिस संग साथी उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुलबहार को मृत घोषित कर दिया गया।
फुफेरे भाई शहजाद ने बताया कि गुलबहार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई इकबाल व मोनू और दो बहनें गुलशन व मोनी हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह करीब डेढ़ माह पहले ही यहां सेल्समैन का काम करने आया था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। देर शाम तक परिजन यहां नहीं पहुंचे।