{"_id":"2b80cf589d6c0817534d921333b4a57e","slug":"saji-holikay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजीं होलिकाएं , पूजन के साथ फुलारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजीं होलिकाएं , पूजन के साथ फुलारा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाग का चलन हुआ बंद
कंपिल। कोटवाली मंदिर के पास, हितेश वर्मा के मकान के सामने, सुभाष तिराहा समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर होलिका दहन होगा। सभासद सुभाषचंद्र ने बताया कि शाम को 6 बजे होलिका पूजन करेंगे। शुक्रवार सुबह 5 बजे आग लगाएंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे आखत डालेंगे। फाग का चलन बंद हो गया है। युवा आलोक राजपूत, रमाकांत गुप्ता और शिवम गुप्ता ने बताया कि होली पर जमकर धमाल मचाएंगे।
शाम को पूजन के बाद दहन
अमृतपुर। कसबे के विनोद प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर होलिका पूजन करेंगे। होलिका में गुलरियां व कंडे आदि डालकर होलिका माता की विधिविधान से पूजा करेंगे। शुक्रवार सुबह होली में आग लगाई जाएगी। इसके बाद रंग खेलेंगे। युवा सुनील तिवारी, रामनरेश मिश्रा और शैलेश त्रिवेदी ने बताया कि आखत डालने के बाद ठंडाई का वितरण किया जाएगा। इसके बाद दोस्तों के साथ गांव में जमकर अबीर-गुलाल के साथ होली खेलेंगे।
युवा डीजे पर मचाएंगे धमाल
राजेपुर। कसबे के बुजुर्ग रामशंकर ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर रात 11 बजे होलिका माता का पूजन किया जाएगा। इसके बाद होलिका में आग लगाई जाएगी। होली वाले दिन सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर रंग खेला जाएगा। शाम 4 बजे आखत डाले जाएंगे। युवा दिनेश गुप्ता, दिनेशचंद्र और वीरेश सिंह का कहना है कि इस बार होली पर डीजे की व्यवस्था की गई है। डीजे पर जमकर धमाल मचाएंगे।
सुबह व दोपहर में होगी पानी सप्लाई
कमालगंज। कसबे के रामसेवक राजपूत कहते हैं कि गुरुवार दोपहर होलिका पूजन किया जाएगा। मोहल्ला सुभाष नगर के लक्ष्मीकांत कहते हैं कि उनके मोहल्ले में शाम 8 बजे होलिका पूजन के बाद आग लगाई जाएगी। शुक्रवार सुबह लोग होली खेलेंगे। दोपहर 2 बजे के बाद से आखत पड़ने शुरू होंगे। जलकल लिपिक बलराम सिंह यादव ने बताया कि होली पर सुबह 6.30 बजे और दोपहर 1 बजे पानी की सप्लाई दी जाएगी।
ढोल-नगाड़ा की धुन पर थिरकेंगे युवा
नवाबगंज। कसबे के पंडित अंतराम कहते हैं कि होलिका पूजन गुरुवार शाम को होगा। पूजन के बाद आग लगाई जाएगी। शुक्रवार सुबह होली खेली जाएगी। इसके बाद स्नान आदि करके शाम 4 बजे से आखत पड़ने शुरू होंगे। युवा चौधरी केशव यादव, शिवम गुप्ता और संतोष कुमार कहते हैं कि होली पर बैंड व ढोल नगाड़ा बुक किया है। ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर धमाल मचाएंगे।
गाए जाएंगे फाग
शमसाबाद। कसबे के बबलू, राजेश और श्याम प्रकाश कहते हैं कि गुरुवार शाम को विधि-विधान से होलिका पूजन किया जाएगा। शुक्रवार सुबह 4 बजे होलिका में आग लगाई जाएगी। इसके बाद होली खेली जाएगी। दोपहर 3 बजे से आखत पड़ने शुरू होंगे। होलिका स्थल पर ही फाग गाए जाएंगे।