फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bride sent back wedding procession from Farrukhabad to Chattisgarh as groom did not have govt job

'सरकारी नौकरी वाला चाहिए': नाराज दुल्हन ने 746 KM दूर से गई UP की बरात लौटाई; सैलरी स्लिप दिखाने पर न बनी बात

Sun, 24 Nov 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 01:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां छत्तीसगढ़ में शादी के लिए गई बरात बिना दुल्हन के लौटी। दुल्हे की सरकारी नौकरी नहीं होने की वजह से जयमाला के बाद शादी टूट गई। 

विज्ञापन
bride sent back wedding procession from Farrukhabad to Chattisgarh as groom did not have govt job
दुल्हन ने लौटाई बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरात में जयमाल की रस्म के बाद दुल्हन को पता चला कि दूल्हा सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट नौकरी करता है। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दोपहर को बिना दुल्हन के बरात लौट गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी पुत्री का विवाह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर निवासी इंजीनियर युवक से तय किया था। बिचौलिए ने बताया कि लड़का पक्ष कन्नौज में किराये पर रहता है। लड़का सरकारी इंजीनियर, उसके छह प्लाट व 20 बीघा जमीन है। शुक्रवार रात ग्रामीण की पुत्री की बरात कस्बा के गंगागली स्थित एक गेस्ट हाउस में आई। रात को बरात चढ़ने के साथ द्वारचार की रस्म हुई, बरातियों ने भोजन किया। देर रात जयमाला कार्यक्रम भी हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब पौने एक बजे दुल्हन को खबर लगी कि दूल्हा सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट नौकरी करता है। इस पर उसने शादी की रस्मों को पूरा करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। जब लड़की पक्ष शादी को तैयार न हुआ तो शनिवार दोपहर दूल्हा पक्ष की ओर से तिलकोत्सव में लिए गए दहेज के रुपये वापस किए गए। दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गई। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि मामले के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed