{"_id":"eb055d6b6cd8b65387f50e821b7c7d60","slug":"sai-dham-temple-and-the-silver-crown-stolen-parasol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर के पांचाल घाट रोड पर स्थित साईं धाम मंदिर के मुख्यगेट का ताला तोड़कर चोर चांदी का मुकुट और छत्र चोरी कर ले गए। इन दोनों का वजन डेढ़ किलो था। इसके अलावा चोरों ने दानपात्र को तोड़कर नगदी उड़ा दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
शहर के पांचाल घाट रोड पराग डेयरी के पास साईं धाम मंदिर में नवीन झा करीब तीन साल से पुजारी हैं। गुरुवार की रात चोर दीवार फांद कर मंदिर परिसर के अंदर घुस आए। मंदिर के मेनगेट का ताला तोड़कर रखा चांदी का मुकुट और छत्र चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने साईं बाबा की प्रतिमा के पास रखे दो दानपात्रों के तालों को तोड़कर नगदी निकाल ली। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे जब पुजारी मंदिर के द्वार पर पहुंचे तो ताला टूटा देख चोरी का पता चला।
विज्ञापन
पुजारी ने मंदिर के पड़ोसी राजू सिंह को इसकी जानकारी दी। सूचना पर मंदिर के संस्थापक राकेश गुप्ता और घुमना चौकी प्रभारी मेघनाथ सिंह फोर्स के साथ जा पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे सीओ सिटी योगेश कुमार ने पुजारी से घटना की जानकारी ली। पुजारी ने बताया कि दानपात्र से करीब 40 हजार रुपये चोरी चले गए।
विज्ञापन
क्लीनिक से दो हजार की चोरी
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला सुनहरी मस्जिद गढ़ी जदीद निवासी डा. आदर्श कटियार का लालसराय टंकी के पास आदर्श क्लीनिक में बुधवार की रात चोर छत के दरवाजे के तोड़कर घुस गए। गोलक में रखे दो हजार रुपये, टार्च आदि सामान भी चोरी कर ले गए। चोर रजिस्टर में लिख गए कि भाई बाबा के नाम से जाना जाता है। इसके बाद चोर क्लीनिक के पास में ही स्थित गोपाल की दुकान की छत में भी चढ़ गए। लेकिन दुकान में जाने का रास्ता न होने पर चोर लौट गए। इससे गोपाल के यहां चोरी होने से बच गई। कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी योगेश कुमार ने जांच पड़ताल की। सीओ ने क्लीनिक में रखे उस रजिस्टर के पन्ने को कब्जे में ले लिया, जिसमें लिखा था कि भाई बाबा के नाम से जाना जाता है। सीओ सिटी पेन भी साथ ले गए।