फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sahara Aligarh defeated RCC Bareilly by 55 runs to reach the semi-finals.

Farrukhabad News: आरसीसी बरेली को 55 रन से हरा कर सहारा अलीगढ़ सेमीफाइनल में

Wed, 14 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 14 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sahara Aligarh defeated RCC Bareilly by 55 runs to reach the semi-finals.
फोटो-26 एसएनएम ग्राउंड पर ज्ञान कप टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

मंगलवार को खेला गया ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। एसएनएम इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सहारा अलीगढ़ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीसी बरेली को 55 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही।

टॉस जीतकर सहारा अलीगढ़ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 221 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सहारा की ओर से अंकुर चौधरी ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 56 गेंदों पर 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम का स्कोर मजबूत किया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी बरेली की टीम सहारा अलीगढ़ की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 166 रन ही बना सकी। आरसीसी की ओर से कप्तान माजिद हसन खान ने 58 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। सहारा की गेंदबाजी में युक्तवीर निषाद और मोहम्मद हसन ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार शतक के लिए अंकुर चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि माजिद हसन खान को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जीत के बाद सहारा अलीगढ़ के खिलाड़ियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।आयोजन समिति के मनोज तिवारी, आमोद शर्मा, अशोक वर्मा, विकास सक्सेना ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed