फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Saffron hoisted again in all the four seats of the distric

फर्रुखाबादःफर्रुखाबादः जिले की चारो सीटों पर फिर भगवा फहराया

Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Saffron hoisted again in all the four seats of the distric
सातनपुर मंडी जाने वाले र्मा पर बैरियर के पास खुशी का इजहार कर नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता। सं? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार भी भगवा लहराया। सपा को छोड़कर कोई भी दल भाजपा को टक्कर नहीं दे सका। बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं। पूर्व विदेेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई सपा और भाजपा के बीच ही रही। सपा प्रत्याशी आखिरी तक लड़े लेकिन जीत नहीं सके। भाजपा ने पिछले चुनाव की तरह इस बार भी जिले की सभी चारों सीटों पर विजय पताका फहराई। सबसे कड़ा मुकाबला कायमगंज सीट पर रहा। यहां भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अपना दल से डॉ. सुरभि ने 1,14,647 मत हासिल कर सपा प्रत्याशी सर्वेश आंबेडकर को 18,247 वोटों से हराया।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रहे सर्वेश को 96,400 मत मिले। बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद को 18441 व कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला देवी को मात्र 2243 वोट ही मिले। इन दोनों प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक 44686 मतों से जीते विधायक सुशील शाक्य
जिले में विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर से भाजपा प्रत्याशी विधायक सुशील शाक्य ने सर्वाधिक 44,686 वोटों से जीत हासिल की। इन्हें 98,848 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव 54,162 वोट ही हासिल कर सके। बसपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह को 13049, कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी को मात्र 1313 व निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव को 12,449 वोट मिलने से इनकी जमानतें जब्त हो र्गइं।
मेजर ने सदर सीट से नहीं छोड़ा कब्जा
फर्रुखाबाद सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 38,795 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 1,10,950 मत हासिल किए। इस सीट पर सपा प्रत्याशी सुमन शाक्य उर्फ सुमन मौर्य के बाहरी होने से जनता ने स्वीकार नहीं किया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सुमन शाक्य को 72,155 वोट मिले।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय कटियार 16,383 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, पूर्व विदेेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद मात्र 2017 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहीं। इस सीट पर कुल प्रत्याशियों में उपविजेता को छोड़कर कोई भी जमानत नहीं बचा सका।
भोजपुर में फिर नागेंद्र सिंह का कब्जा
विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में भाजपा और सपा की जबरदस्त टक्कर रही। यहां से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी को मजबूत माना जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे एटा के सांसद राजवीर सिंह की सभा का ऐसा जादू चला कि नाराज क्षत्रिय व लोधी मतदाता भाजपा के लिए एकजुट हो गए। इससे भाजपा प्रत्याशी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर 24,458 वोटों से जीत हासिल कर फिर विधायक बने।

उन्हें कुल 99,979 वोट मिले। सपा प्रत्याशी अरशद जमाल 75,521 मत पाकर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से दूसरी बार भी चुनाव हार गए। बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा लोधी बिरादरी को भी नहीं साध सके और उन्हें 15,714 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर मात्र 2053 मत पाकर अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed