{"_id":"624f2feaa4010c2eee6b60b9","slug":"safai-karmchari-adhikari-farrukhabad-news-knp689939928","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में सफाई के लिए बना रोस्टर, हो रही मानीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में सफाई के लिए बना रोस्टर, हो रही मानीटरिंग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों की सफाई के लिए रोस्टर बनाया गया है। डीपीआरओ ने सभी 995 सफाई कर्मियों के लिए ग्राम पंचायतों के मजरों में सफाई का समय भी निर्धारित किया है। इसके बावजूद करीब 50 सफाई कर्मचारी अधिकारियों की सेवा में लगे होने से वह गांव नहीं जा रहे हैं। इससे कुछ गांवों में अभी भी गंदगी बनी हुई है।
जनपद की 594 ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए पंचायती राज विभाग में 995 सफाई कर्मी तैनात हैं। इन दिनों संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शासन से गांवों में बेहतर सफाई कराने के निर्देश हैं।
इसके चलते डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने सभी सफाई कर्मियों को उनकी तैनाती वाली ग्राम पंचायत व मजरों में दिन निर्धारित करते हुए सफाई करने के लिए रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
गांव की गलियों में झाड़ू लगाने के साथ ही नालियों की सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। 30 अप्रैल तक अभियान के तहत सफाई कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित बार रूम से प्रधानों को फोन कर सफाई कर्मियों की हाजिरी लगाई जा रही है।
इसके बावजूद 50 से अधिक सफाई कर्मी अधिकारियों की सेवा में लगे हैं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 160 प्रधानों को फोन कर जानकारी की गई तो पांच सफाई कर्मी गैरहाजिर बताए गए।
मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत जैतपुर में महिला सफाई कर्मी को लगातार अनुपस्थित रहने से उसे निलंबित किया जाएगा। जबकि अन्य सफाई कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।