{"_id":"617d92c4a1361226d0349458","slug":"sacked-38-teachers-will-get-four-months-salary-farrukhabad-news-knp6614008192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त 38 शिक्षकों मिलेगा चार माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त 38 शिक्षकों मिलेगा चार माह का वेतन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक वर्ष पहले आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 38 शिक्षकों के खिलाफ एसआइटी ने जांच की थी। एसआइटी की जांच के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा
परिषद को जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर का शिक्षकों का वेतन भुगतान करने के आदेश दिए थे। बीएसए लाल जी यादव ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेेश पर सभी बर्खास्त शिक्षकों का वेतन भुगतान करने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिए हैं। (संवाद)
फर्रुखाबाद। समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2021- 2022 में परिषदीय स्कूलों के लिए 5.66 करोड़ की कंपोजिट ग्रांट जिले में भेज दी गई है। कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों में रंगाई पुताई, अलमारी की खरीद व मरम्मत के काम कराए जाएंगे। ग्रांट का दस फीसदी हिस्सा स्वच्छता अभियान में खर्च किया जाएगा। इसके अलावा बिजली के उपकरणों
विज्ञापन
की खरीद व कक्ष में टाइल लगवाने का काम भी किया जाएगा। जिन स्कूलों में एक हजार बच्चे हैं वहां एक लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी। जहां एक से तीस बच्चे ही हैं, उन स्कूलों में दस हजार रुपये भेजे जाएंगे। जनपद में 15 76 परिषदीय स्कूलों में डीएम के आदेेश पर अनुश्रवण समिति निरीक्षण कर खर्च की गई ग्रांट का निरीक्षण कर लेखा जोखा रखेगी। बीएसए लालाजी यादव ने बताया कि 5.66 करोड़ की कंपोजिट ग्रांट मिल गई है।(संवाद)