{"_id":"5900e0074f1c1be617c0d70d","slug":"rural-wounded-in-the-attack-of-wild-boar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअर के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअर के हमले में ग्रामीण घायल
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंगली जानवर के हमले की खबर फैलते ही आसपास गांवों में दहशत फैल गई।
थाना अमृतपुर के गांव चपरा निवासी वृद्ध सियाराम बुधवार की सुबह अपने खेतों में काम करने जा रहा था। खेत के पास पहुंचते जंगली सूअर ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े तो वह जंगलों की ओर भाग निकला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर सियाराम के परिजनो को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन फानन लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान हालत न सुधरने पर कुछ समय बाद परिवार के लोग ग्रामीण को दूसरे अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर की गांव में मौजूदगी से वे लोग काफी भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना था कि वन विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दी गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीण अब झुंड बनाकर, हाथों में लाठी-डंडे लेकर निकल रहे हैं, ताकि यदि जंगली जानवर हमला बोले तो उससे निपट सकें।