{"_id":"58b8611d4f1c1bbb06830cd8","slug":"rural-fall-into-the-well-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिर कर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिर कर ग्रामीण की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुएं से अवधेश के शव को निकालते लोग। इंसेट में मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत के पास बने कुएं में गिर कर एक ग्रामीण की मौत हो गई।
थाना मऊदरवाजा के गांव झौनी नगला निवासी अवधेश शाक्य (40) पुत्र कामता प्रसाद शहर के मोहल्ला रस्तोगियान निवासी अशोक रस्तोगी के खेत पर काम करता था। अवधेश बुधवार की रात किसी समय बंद नलकूप के पास बने कुएं में गिर पड़ा, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चल सका।
कुएं के अंदर पानी भरा होने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब अवधेश घर नहीं पहुंचा तो बेटा मोहित नलकूप पर देखने के लिए पहुंच गया। पिता के न होने पर कई लोगों से पूूछताछ की। पूरा गांव घूमने के बाद मोहित फिर से नलकूप पर गया। यहां पर उसने कुएं में रोशनी लगा कर देखा तो अवधेश का शव उतरता हुआ देखा।
इसकी जानकारी मोहित ने गांव के लोगों को दी। सूचना मिलने पर एसओ संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव के अरविंद को रस्सी के सहारे कुएं में उतारा गया। इसके बाद उसने शव को रस्सी से बांध दिया और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का मानना है कि नशे में होने के कारण वह कुएं में गिर गए। पत्नी राधा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो बेटे मोहित, रोहित और बेटी सोनी है।