फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rumers of DM coming, the hospital gone cleened

डीएम के आने की भनक से अस्पताल चकाचक

Sat, 10 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
rumers of DM coming, the hospital gone cleened
लोहिया अस्पताल के वार्ड में बेड पर बिछाई गईं नई चादरें। - फोटो : amar ujala
डीएम के आने की भनक लगते ही लोहिया अस्पताल का प्रशासन सतर्क हो गया। आनन-फानन में वार्डों में भर्ती मरीजों के बेड की चादरों को बदल दिया गया। खाली पड़े बेडों पर भी साफ-सुथरी चादरें बिछा दी गईं। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रही। डीएम ने एनआरसी वार्ड में पहुंचकर बच्चों को हार्लिक्स वितरण किया।
विज्ञापन


शनिवार को लोहिया अस्पताल खुलने के कुछ देर बाद डीएम के आने की भनक अस्पताल प्रशासन को लगी। अस्पताल में आनन-फानन में सफाई का काम तेज हो गया। वार्डों में भर्ती मरीजों के बेडों की गंदी चादरों को आनन-फानन में हटाकर दूसरी नई चादरें बिछाने में कर्मचारी लग गए।
विज्ञापन

जहां कहीं गंदगी नजर आई उसे तत्काल साफ कराया गया। सीएमएस डी. बीबी पुष्कर ने भी अस्पताल की साफ सफाई का जायजा लिया। जिन वार्डों में मरीजों के साथ एक से अधिक तीमारदार नजर आए तो उनको वार्ड से बाहर निकाल दिया गया। दोपहर तक अस्पताल प्रशासन डीएम के आने को लेकर सतर्क दिखाई दिया। दोपहर बाद जिलाधिकारी एनआरसी वार्ड पहुंचे। वहां पर डीएम ने वहां भर्ती बच्चों के संबंध में डाक्टर से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक बच्चे को अपने पैसों से हार्लिक्स मंगवाकर दिया। डीएम के जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed