फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rs 11.60 lakh stolen from the house of a revenue officer

Farrukhabad News: राजस्व अमीन के घर से 11.60 लाख की चोरी

Tue, 28 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rs 11.60 lakh stolen from the house of a revenue officer
फोटो- 6 बचे हुए जेवर दिखाते गृहस्वामी।
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के पीछे मोहल्ला हाथीखाना में सदर तहसील के राजस्व अमीन के घर का ताला तोड़कर चोर 11.60 लाख की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस तो मौके पर पहुंची, लेकिन फॉरेंसिक टीम ने नहीं आई। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हाथीखाना निवासी सदर तहसील के राजस्व अमीन ब्रजेश चतुर्वेदी रविवार को पत्नी रेखा व बच्चों के साथ घर में ताला डालकर ससुराल जिला एटा के बिल्सड़ी गए थे।
रविवार रात किसी समय चोर मुख्यगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने गैलरी के पास बने कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने अलमारी तोड़कर लॉकर से नकदी, जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


चोरों ने डबल बेड में पास में रखी ड्रेसिंग टेबल भी खंगाली और जो कुछ मिला वह लेकर चले गए। सोमवार सुबह मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदार अमन द्विवेदी ने फतेहगढ़ पुलिस व ब्रजेश कुमार को दी। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी के न होने पर कोतवाल एक सिपाही को घर के बाहर छोड़कर चले गए। दिन में करीब 11.45 बजे गृहस्वामी ब्रजेश पत्नी के साथ घर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी के ताले टूटे देख पत्नी रेखा गश गाकर गिर पड़ीं। ब्रजेश ने छानबीन की तो पास में पड़े बैग में 18 हजार व बाइक की डिग्गी में लगभग 15 हजार रुपये सुरक्षित रखे मिले। बेड में हार, टॉप्स व अन्य जेवर भी डिब्बे व थैली में रखे थे। गृहस्वामी ने बताया कि चोर 2.60 लाख रुपये नकद ले गए।

इसके अलावा सोने की जंजीर, झाले, सोने के सुई-धागा, हार, अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, सोने का एक पैंडल व पांच जोड़ी बिछिया चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 11.60 लाख की चोरी हुई है। उन्होंने तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि वारदात संदिग्ध लग रही है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed