{"_id":"6a0b688eec9bcf02e308cb50","slug":"rojgar-sevak-on-bike-crushed-to-death-by-dumper-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142370-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के गांव बबना निवासी बाइक सवार रोजगार सेवक की सोमवार शाम ब्लॉक कार्यालय से ड्यूटी कर वापस घर जाते समय डंपर से कुचलकर मौत हो गई। पिछले पहियों में फंसने से शव क्षत-विक्षत हो गया।
गांव बबना निवासी रोजगार सेवक विपिन यादव(38) नवाबगंज ब्लॉक में ड्यूटी करने के बाद शाम करीब छह बजे बाइक से घर जा रहा था नवाबगंज-मोहम्मदाबाद रोड पर जिओ शोरूम के सामने बाइक अचानक मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे डंपर के पिछले हिस्से में घुस गई। इससे विपिन डंपर के पिछले पहिए के नीचे आने से कुचल गया। पहिए के अंदर फंसने से शव क्षत-विक्षत हो गया। जानकारी पाकर इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार राय फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ डंपर के पहिए में फंसे शव को निकलवाया और सीएचसी भेजा। मां मीरा देवी अपने पुत्र के शव को देखकर बेहोश हो गईं। रोजगार सेवक के चार बच्चों में तीन बेटियां अनामिका (17), अनुष्का (16), अनन्या (15) व पुत्र युवराज (8) व पत्नी नीलम देवी शव देखकर दहाड़े मारकर रो रही थीं। परिजन का विलाप देख लोगों के भी आंसू छलक गए। रोजगार सेवक के पिता नरेंद्र सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सीएचसी में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ शव का पंचनामा भरवाया।