फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Robbery case filed against Anupam Dubey's henchmen

Farrukhabad News: अनुपम दुबे के गुर्गों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Jul 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Robbery case filed against Anupam Dubey's henchmen

विज्ञापन

जहानगंज। बसपा नेता अनुपम दुबे के गुर्गों के खिलाफ एसपी के आदेश पर सोमवार को आढ़ती की पत्नी से जेवर लूटने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। हमले में आढ़ती की पत्नी घायल हो गई थी।



जनपद कन्नौज थाना कोतवाली छिबरामऊ मोहल्ला बस्तीराम निवासी आढ़ती राजेश सिंह चौहान नौ अप्रैल 2023 को पत्नी राधारानी को बाइक से फर्रुखाबाद लेकर आ रहा था। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे का गुर्गा कोतवाली छिबरामऊ के मोहल्ला जिलापुरी निवासी जावेद अहमद व दो बदमाशों ने पीछे से आकर बहोरिकपुर गांव के पास कार लगाकर बाइक रोक ली। तीनों आरोपी पत्नी व उसके साथ मारपीट करने लगे। जावेद अहमद ने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मुकदमा लिखवाने की। दोनों को जिंदा नहीं छोड़ेगें। इन लोगों ने असलहे दिखाकर धमकाया और पत्नी की सोने की चेन व कुंडल लूटकर कार से फर्रुखाबाद की तरफ भाग गए। हमले में राजेश व उसकी पत्नी राधारानी घायल हो गए। डर के कारण राजेश ने कोई कार्रवाई नहीं की। जावेद अहमद आए दिन धमकी देकर छिबरामऊ छोड़कर नहीं जाने पर परिवार सहित हत्या की चेतावनी देने लगा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे के खिलाफ वर्ष 1997 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। बसपा नेता अनुपम वर्तमान में फिरोजाबाद में जेल में बंद है। सोमवार को गैंगस्टर के मुकदमे में बसपा नेता की पेशी नहीं कराई गई। मुकदमे में वादी तत्कालीन इंस्पेक्टर गवाही देने के लिए आए थे। बसपा नेता के वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने अनुपम की मौजूदगी में गवाही दर्ज कराने की बात कही। बचाव पक्ष के अन्य वकील भी मौके पर पहुंच रहे। कोर्ट ने मुकदमे में सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तिथि नियत की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed