फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roam, Tiraha and jam at station, vehicle will run

घुमना तिराहे व स्टेशन पर लगा जाम, घंटों थमे पहिए

Fri, 06 Mar 2020 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Roam, Tiraha and jam at station, vehicle will run
शहर के स्टेशन रोड पर लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। घुमना तिराहे पर शुक्रवार को एक-डेढ़ घंटे वाहन फंसे रहे, जबकि रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन से रेलवे रोड तक करीब एक किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। ढाई घंटे तक लोग परेशान रहे। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

जाम से शहर की हालत बदतर होती जा रही है। फुटपाथ तो दूर रोड पर भी ग्राहकों की बाइकें, साइकिलें खड़ी होती हैं। इसके बाद गली-मोहल्लों से घुसने वाले ई-रिक्शा, तांगा, कारें और फिर स्कूली बसें आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन की पश्चिमी रेलवे क्रासिंग कुछ देर के लिए बंद हुई, तो दोनों ओर से फंसे ट्रैक्टर-ट्रालियां, टेंपो, ई-रिक्शा और कारों से रोड जाम हो गया। कुछ देर बाद क्रासिंग तो खुल गई, मगर जाम नहीं खुला। सूचना पर पहुंची रेलवे रोड चौकी पुलिस ने साढ़े तीन बजे के बाद जाम खुलवाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नीबाचुअत, बूरा वाली गली, कोतवाली रोड और चौक आदि क्षेत्रों से ई-रिक्शा, टेंपो, कारें और तांगा, स्कूली बसें घुमना पहुंचीं, तो जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद पहुंचे घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी ने पुलिस बल के साथ करीब डेढ़ घंटे प्रयास के बाद जाम खुलवाने में कामयाबी हासिल की। चौकी प्रभारी ने बताया कि ई-रिक्शा, कुछ स्कूली वाहन अंदर घुसते हैं। इससे स्थिति खराब हो जाती है। अब त्योहार के दिनों में सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed