फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   roadways,gherav,kanpur news,up news,farrukhabad news,ARM

फर्रुखाबादः कार्यशाला में पांच बसों से डीजल चोरी, एआरएम का घेराव

Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
roadways,gherav,kanpur news,up news,farrukhabad news,ARM
रोडवेज कार्यशाला में एआरएम से बात करते कर्मचारी नेता, चालक व परिचालक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित रोडवेज कार्यशाला में पांच बसों से रात को डीजल चोरी हो गया। इसकी जानकारी पर चालक-परिचालक एकजुट हो गए। गेट पर बसें खड़ी कर एआरएम का घेराव किया। कर्मचारी नेताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगा सीनियर फोरमैन को हटाने की मांग की। एआरएम ने 15 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर मामला शांत हुआ। बसों का संचालन प्रभावित होने से बस अड्डे पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में कड़ी सुरक्षा के बावजूद शुक्रवार रात कुछ बसों के नीचे डीजल फैला देख हड़कंप मच गया। चालक-परिचालक एकत्रित हो गए। सुबह सात बजे बस अड्डा पर लखनऊ की सवारियां भरकर खड़ी बस को कार्यशाला लाने के लिए चालक से कहा गया।
विज्ञापन

जांच करने पर उसमें 26 लीटर डीजल कम निकला। इसी मार्ग की दूसरी बस में 15 लीटर, आगरा मार्ग की दो बसों में 15 लीटर और बदायूं मार्ग की एक बस में भी करीब 12 लीटर डीजल कम मिला। इससे चालक-परिचालक गुस्सा गए। उन्होंने मुख्य गेट पर सभी बसें लगा दीं। इससे बसों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 बजे कर्मचारी नेताओं ने अन्य कर्मचारियों के साथ एआरएम आरसी यादव का कार्यालय में घेराव कर लिया। उन्होंने सीनियर फोरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि कार्यशाला में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद बसों से डीजल चोरी होना गंभीर बात है।

रात के वक्त उन्हीं की देखरेख में काम होता है। कर्मचारियों ने फोरमैन को हटाने की मांग की। एआरएम ने कर्मचारी नेताओं को काफी समझाया। एआरएम ने 15 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए। घेराव करने वालों में एसके शुक्ला, पंकज वर्मा, जरनैल सिंह, मनोज गुप्ता, अनूप कटियार, धीरेंद्र यादव आदि थे।
तीन घंटे बाद लखनऊ गई पहली बस
सुबह सात बजे लखनऊ जाने वाली बस को 10 बजे रवाना किया गया। हालांकि दूसरी बस निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed