{"_id":"5fc529f08ebc3e91b537f012","slug":"roadways-farrukhabad-news-knp5972504160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाऊ संविदा चालक-परिचालक होंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाऊ संविदा चालक-परिचालक होंगे नियमित
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। परिवहन निगम ने संविदा पर काम करने वाले कमाऊ चालक-परिचालकों को नियमित करने की कार्रवाई शुुरू की है। निगम ने क्षेत्रीय प्रबंधक से 2001 से तैनात कर्मियों की सूची मांगी है। इससे कर्मियों में उम्मीद बंधी है।
स्थानीय रोडवेज परिवहन निगम में संविदा पर करीब 170 चालक और 160 परिचालक तैनात हैं। संविदा कर्मी काफी सालों से नियमित करने की मांग कर रहे हैं। अब निगम ने इन कर्मियों की सुध ली है।
निगम ने क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी से ऐसे संविदा चालक-परिचालकों की सूची मांगी है, जो वर्ष 2001 से तैनात हैं। न्यायालय में कोई वाद विचाराधान तो नहीं है। इन कर्मियों को उनकी कार्य प्रणाली के आधार पर स्क्रीनिंग करके नियमित करने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय डिपो उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों की सूची तैयार करता है। इस श्रेणी में शामिल होने के लिए पूरे साल में तीन महीने तक लगातार छह हजार किमी और प्रतिमाह 24 दिन ड्यूटी अनिवार्य है। उत्कृष्ट श्रेणी में 29 चालक-परिचालक शामिल हैं। इन्हें 10 हजार रुपये मानदेय और सात हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है।
एआरएम आरसी यादव ने बताया कि अप्रेंटिस पर लगे कर्मियों की पिछले दिनों निगम ने सूचना मांगी थी। यहां दो अप्रेंटिस करने वाले हैं। शासन को अवगत कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक, इटावा दीपक चौधरी ने कहा परिवहन निगम से एक पत्र मिला है। जिसमें 2001 से तैनात संविदा चालक-परिचालकों की सूचना मांगी गई है। शीघ्र ही निगम की मंशा के अनुरूप सूचनाएं भेज दी जाएंगी।’