फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   River bathing, drowning death of young man

गंगा नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Fri, 03 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
River bathing, drowning death of young man
सांकेत‌िक फोटो
 पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से युवक की डूबने से मौत हो गई। चौकी प्रभारी की नाराजगी पर गोताखोरों ने गंगा से युवक का शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पांचाल घाट पहुंचे और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


हरदोई जिले के शाहाबाद थानांतर्गत फतेहपुर गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह का पुत्र चक्रपाल (20) अपने जीजा विपिन सिंह, जो दिल्ली में रहते हैं, से मिलने गया था। जीजा से मिलकर गुरुवार सुबह वापस पांचाल घाट आया। वह घर जाने से पहले गंगा नहाने चला गया। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। यह देख वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


तभी घटना की जानकारी पांचाल घाट चौकी प्रभारी संजय सिंह यादव हुई। मगर गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों ने डूबते युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने जब गोताखोरों को फटकार लगाई तब वे गंगा में उतरे और युवक का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के कपड़ों से मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता शैलेन्द्र, मां  किरन और पत्नी वंदना परिवार के अन्य लोगों के साथ रोती बिलखती पांचालघाट पहुंचीं। पुलिस को पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना पत्र दिया। वे लोग शव लेकर घर चले गए।


शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके चार पुत्र थे। चक्रपाल सबसे बड़ा था। उससे छोटे अमन, अभय और सत्यम हैं। पुत्र चक्रपाल की वर्ष 2015 में सीतापुर की वंदना के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed