फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rights of block chiefs abolished, administrator appointed

ब्लाक प्रमुखों के अधिकार समाप्त, प्रशासक नियुक्त

Wed, 17 Mar 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Rights of block chiefs abolished, administrator appointed
ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल पूरा होने से बुधवार रात 12 बजे से उनके अधिकार क्षेत्र पंचायतों से समाप्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रमुखों की डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) अपंजीकृत कर भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्होंने संबंधित तहसील के एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद की सात क्षेत्र पंचायतों में 18 मार्च 2016 को शपथ ग्रहण के साथ ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल शुरू हुआ था। इससे 17 मार्च को उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो गए। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तहसील सदर के ब्लॉक कमालगंज, बढ़पुर व मोहम्मदाबाद में एसडीएम सदर अनिल कुमार को प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

राजेपुर ब्लॉक में एसडीएम अमृतपुर बिजेंद्र कुमार, जबकि तहसील कायमगंज के ब्लॉक शमसाबाद, नवाबगंज व कायमगंज में एसडीएम नरेंद्र सिंह को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर बुधवार मध्य रात्रि से ब्लॉक प्रमुखों द्वारा आहरण व वितरण पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही राज्य वित्त व 15वें वित्त के तहत ब्लॉक प्रमुख की ई-ग्राम स्वराज, पीएफएमएस पोर्टल डीएससी अनरजिस्टर्ड करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आदेश में यह भी कहा कि मुख्य विकास अधिकारी संबंधित सभी बैंकों को लिखित रूप से सूचना देंगी कि ब्लॉक प्रमुखों द्वारा पूर्व में जारी डिजिटल सिग्नेचर पर भुगतान न करें।

17 मार्च के बाद क्षेत्र पंचायतों के खातों से ब्लॉक प्रमुख द्वारा भुगतान किए जाने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी जिम्मेदार होंगे। संबंधित एसडीएम की डीएससी चालू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed