{"_id":"60031ee98ebc3e32f22788e2","slug":"richa-and-adya-won-the-speech-farrukhabad-news-knp6063617135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में रिचा और आद्या ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में रिचा और आद्या ने बाजी मारी
विज्ञापन
भाषण में रिचा और आद्या ने बाजी मारी
फर्रुखाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित संकुल स्तरीय संस्कृति ज्ञान महोत्सव और विज्ञान मेले में प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में जनपद के अलावा कन्नौज के स्कूलों के 67 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में रिचा राजपूत और आद्या दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक महोत्सव भाषण प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की रिचा राजपूत प्रथम रहीं। तरुण वर्ग में आद्या दुबे बाजी मारी। अनन्या दुबे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान पत्र-वाचन प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर फर्रुखाबाद की शिवानी दीक्षित प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के शिवानंद शुक्ला द्वितीय और कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कन्नौज के माधव पाठक तृतीय स्थान पर रहे। तरुण वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कन्नौज के अनिरुद्ध सिंह ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की अनन्या दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वैदिक गणित प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में छिबरामऊ विद्यामंदिर के अमर दीक्षित, ऋतुज राजपूत व शिवांक त्रिपाठी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्या मंदिर फतेहगढ़ के प्रतीक राजपूत, नितिन सक्सेना, नैतिक कुशवाहा की टीम द्वितीय और विद्या मंदिर कन्नौज के ऋषभ यादव, अभिजीत कुमार, शिवम दोहरे की टीम तृतीय स्थान पर रही। तरुण वर्ग में विद्या मंदिर कन्नौज के मोहित, मृगांक श्रीवास्तव और अच्युत दुबे की टीम पहले स्थान पर रही। विज्ञान भारती कानपुर प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार मिश्र, प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के संयोजक राम मुरारी शुक्ल, जीजीआईसी फतेहगढ़ की प्रवक्ता शिल्पी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ल मौजूद रहे।