फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reward declared on father and son for firing on police

पुलिस पर फायरिंग करने वाले पिता-पुत्र पर 25 हजार का इनाम

Wed, 25 Aug 2021 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Reward declared on father and son for firing on police
पुलिस पर फायरिंग में पिता-पुत्र पर इनाम घोषित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपी पिता-पुत्र पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। घटना में शामिल भाई पर भी 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की रकम बढ़ाने के लिए एसपी की ओर से आईजी जोन को प्रस्ताव भेजा गया है।
कंपिल के गांव सिरसा निवासी जैनेंद्र उर्फ जैना यादव की तलाश में 13 अगस्त को एसओजी व थाना पुलिस ने घर को घेरकर दबिश दी थी। पुलिस से घिरने पर जैनेंद्र व उसके परिजनों ने तीन दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग कर दी थी। एक सिपाही के सीने से गोली रगड़ती हुई निकल गई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी भाग गए। जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने नाराजगी जाहिर की। एसओ कंपिल राजेंद्र विक्रम सिंह ने घटना के दो दिन बाद जैनेंद्र उर्फ जैना, पुत्र राहुल, भाई विनोद उर्फ बिन्ना सहित 20 लोगों के खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर रहे विवेचक ने तीनों का आपराधिक रिकार्ड निकालकर इनाम की संस्तुति के लिए फाइल एसपी के पास भेजी। एसपी ने जैनेंद्र उर्फ जैना व राहुल पर 25-25 हजार व भाई विनोद उर्फ बिन्ना पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। शातिर अपराधियों पर इनाम की रकम बढ़ाने के लिए फाइल आईजी जोन मोहित अग्रवाल के पास भेजी गई है। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जैना की इलाके में बोलती है तूती
जैना की इलाके में तूती बोलती है। उसके गांव में तीन मकान व परिवार में 24 से अधिक लोग हैं। आसपास के किसी गांव में उसके खिलाफ किसी की बोलने की हिम्मत नहीं है। जैना व उसके परिवार के लोगों पर हत्या, पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
तत्कालीन सीओ व एसओ पर भी कर चुका हमला
जैनेंद्र उर्फ जैना ने वर्ष 2011 में तत्कालीन सीओ योगेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद तत्कालीन एसओ कुलदीप दीक्षित ने दबिश दी। तब जैना ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इस पर पुलिसकर्मी वहां से जान बचाकर भागे थे।

एक सिपाही की बाइक भी उसके परिजनों ने छीन ली थी। एक माह बाद बाइक को तोड़ फोड़ कर गांव के किनारे फेंक दिया था। इस घटना के बाद उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। जेल से बाहर आने के बाद फिर उसने अपराध किया। तत्कालीन एसओ सुशील कुमार पटेल ने घर में दबिश दी तो उन पर भी जैनेंद्र ने फायरिंग की थी। एसओ ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के अलावा महिलाओं को भी जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed