फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   returning the child woman to the police

बच्ची लौटाने आई महिला पुलिस के हवाले

Sun, 17 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
returning the child woman to the police
फर्रुखाबाद। महिला लोहिया अस्पताल से शनिवार की शाम को चोरी हुई आशा बहू की 11 माह की बेटी रविवार की सुबह मिल गई। बच्ची को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की महिला रामवती लौटाने आई तो बच्ची की मां व पिता ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया। बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट को पुलिस ने स्पंज कर दिया है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव माडल शंकरपुर निवासी आशा बहू राधाप्यारी गांव की विमल की पत्नी इच्छा को प्रसव के लिए लोहिया अस्पताल में शनिवार को लाई थीं। दोपहर में बेटी को बेड पर लिटा कर आशा महिला को लेकर लेबर रूम चली गई। लौटी तो बच्ची गायब थी। पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कायमगंज कसबे के मोहल्ला चिलांका निवासी रामवती ने बच्ची को को मां के हवाले कर दिया। इस पर आशा के परिजनों ने रामवती को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में महिला ने बताया कि वह मुरैठी गांव में अपनी पुत्री नेमा के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेमा को प्रसव के लिए बुधवार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। राधा प्यारी बच्ची को को बेड पर लिटा कर उस पर निगरानी करने की बात कहकर चली गई। नेमा की शाम करीब चार बजे अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बालिका की मां वापस नहीं आई तो वह बच्ची को भी लेकर चली गई थी।


सुबह वह बच्ची को वापस करने अस्पताल आई। पुलिस ने रामवती और आशा राधाप्यारी के बयान लिखने के बाद बालिका रिया को माता पिता के हवाले कर कर दिया। बालिका के गायब होने के लिखे गए मुकदमे को पुलिस ने स्पंज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed