फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired Havildar hanged in home squabble

रिटायर्ड हवलदार ने गृह कलह में लगाई फांसी

Thu, 23 Jan 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Retired Havildar hanged in home squabble
मोहम्मदाबाद। गुरुवार दोपहर बाजार से वापस घर पहुंचे रिटायर्ड हवलदार ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। काफी देर बाद भी जब वह कमरे से नहीं निकले तो पत्नी ने आवाज लगाई पर दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसी के पुत्र ने खिड़की से झांककर देखा तो रिटायर्ड हवलदार फांसी के फंदे से लटक रहे थे। दरवाजा तोड़कर उनको फंदे से उतारा गया। सीएचसी में चिकित्साधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई निवासी सेना से रिटायर्ड हवलदार अजीत कुमार सिंह उर्फ राजेश सिंह (53) गुरुवार को बाजार गए थे। लगभग दो बजे वह बाजार से वापस आए और कपड़े उतारने के लिए अपने कमरे में गए। उन्होंने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। पत्नी सुमन देवी उस समय दूसरे कमरे में थीं। काफी देर बाद भी जब अजीत कमरे से बाहर नहीं निकले तो पत्नी ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर वह कमरे के पास पहुंची तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। इस पर उन्होंने पड़ोसी उदयवीर के पुत्र रमन को आवाज लगाकर घर के अंदर बुलाया। रमन ने ऊपर लगे जंगले से झांक कर देखा तो अजीत फांसी के फंदे से लटके थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अजीत को उतारा। परिजन अजीत को सीएचसी में ले गए। वहां चिकित्साधिकारी हरि माधव ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीत की मौत से पत्नी सुमन, पुत्री अर्पणा व पिता विशम्भर का रो रो कर बेहाल हो गए। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि घरेलू कहल की बात सामने आई है। फिलहाल परिजन इससे इनकार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed