फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reports of rape political consiperacy-Rajkumar

रेप की रिपोर्ट सियासी साजिश- राजकुमार

Mon, 18 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 18 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Reports of rape political consiperacy-Rajkumar
बार एसोसिएशन व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि
विज्ञापन
सियासी साजिश में उन पर, चाचा रिटायर्ड आईएएस व समर्थकों पर एटा जिले में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई गई है। उन्होंने इस साजिश का आरोप पड़ोसी जिले के सपा विधायक पर लगाया। इन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग उठाई है। साथ ही कहा कि पार्टी हाईकमान को इस बारे में बता दिया गया है।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार सिंह राठौर, इनके सेवानिवृत्त आईएएस चाचा एके सिंह राठौर व तीन अन्य समर्थकों के खिलाफ एक महिला ने एटा जिले के राजा का रामपुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है।  सोमवार को कचहरी में अपने चेंबर में राजकुमार सिंह पत्रकारों से कहा कि दुष्कर्म की रिपोर्ट साजिश है। आरोप बेबुनियाद है। वादी महिला की बेटी इससे पहले भी एक झूठा मामला लिखाकर कुछ लोगों को फंसा चुकी है। इसमें उन्होंने आरोपियों की ओर से

अदालत में पैरवी की थी। आरोपी छूट गए थे। इसी रंजिश में पड़ोसी जिले के दबंग सपा विधायक की शह पर रिपोर्ट लिखवाई गई है। यह उनकी राजनैतिक छवि धूमिल करने की साजिश है। इससे पहले उन पर एनसीआर भी कहीं दर्ज नहीं हुई है। बताया कि मुकदमे की सीबीआई जांच की सरकार से मांग की है। कहा कि आरोप लगा रही महिला का लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लिया जाए।

इस दौरान रवेंद्र पाल सिंह चौहान, विनय सोमवंशी, अनिल सिंह गंगवार, प्रदीप सिंह गंगवार, राजीव वाजपेई, बाबू सिंह सोमवंशी, रामनरायन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, ब्रजेश सिंह राठौर, सुभाष सोमवंशी, ओमवीर सिंह राठौर, शशीकांत चौहान, अवनीश कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह चोहान मौजूद रहे।

वकीलों ने की हड़ताल
राजकुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट और अन्य अधिवक्ता श्यामसुंदर कटियार के घर में घुसकर पुलिस कर्मियों के अभद्रता करने से वकीलों में रोष है। दोनों मामलों को लेकर बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष विपनेश सक्सेना की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें दो दिन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। महासचिव संजीव पारिया ने बताया कि अधिवक्ता 18 व 19 मई को कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed